टाटा ग्रुप की कंपनी ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग्स एंड असेंबलीज के शेयरों में तीन साल में 3300% से अधिक की तेजी आई है। इस अवधि में कंपनी के शेयर 12 रुपये से बढ़कर 400 रुपये के पार पहुंच गए हैं।
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ इन दिनों चर्चा में है। लोग जमकर कंपनी के आईपीओ पर दांव लगा रहे हैं। टाटा ग्रुप की ज्यादातर कंपनियों से लोग वाकिफ हैं। लेकिन, कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं, जिनके बारे में कम ही लोगों को पता होगा कि वे टाटा ग्रुप का हिस्सा हैं। टाटा ग्रुप की ऐसी ही एक कंपनी ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग्स एंड असेंबलीज है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों में पिछले साढ़े 3 साल में 3300 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग्स एंड असेंबलीज (ASAL) के शेयर इस अवधि में 12 रुपये से बढ़कर 400 रुपये के पार पहुंच गए हैं।
3300% से ज्यादा की ताबड़तोड़ तेजी टाटा ग्रुप की कंपनी ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग्स एंड असेंबलीज के शेयर 27 मार्च 2020 को 12.60 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 23 नवंबर 2023 को 432.95 रुपये पर बंद हुए हैं। ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग्स एंड असेंबलीज के शेयरों में इस अवधि में 3336 पर्सेंट का उछाल आया है। अगर किसी व्यक्ति ने 27 मार्च 2020 को ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग्स एंड असेंबलीज के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने इनवेस्टमेंट को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में इन शेयरों की वैल्यू 34.36 लाख रुपये होती। ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग्स एंड असेंबलीज की पैरेंट कंपनी टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स लिमिटेड है।
टाटा ग्रुप की कंपनी ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग्स एंड असेंबलीज के शेयरों में पिछले 2 साल में 185 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयर 18 नवंबर 2021 को 152.30 रुपये पर थे। और 23 नवंबर 2023 को 432.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। इस वक्ती अवधि में कंपनी के शेयरों में करीब 37 पर्सेंट का उछाल हुआ है पिछले 6 महीनों में, और पिछले एक महीने में शेयरों में करीब 10 पर्सेंट की वृद्धि हुई है।
कंपनी का काम क्या है?
ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग्स एंड असेंबलीज लिमिटेड (ASAL) पैसेंजर व्हीकल्स, कमर्शियल व्हीकल, और ट्रैक्टर्स के लिए शीट मेटल कंपोनेंट्स, वेल्डेड असेंबलीज, और मॉड्यूल्स तैयार करती है। कंपनी के दो प्लांट्स हैं, एक महाराष्ट्र के पुणे में और दूसरा उत्तराखंड के पंतनगर में। टाटा मोटर्स, फिएट, पियाजियो, और अशोक लीलैंड जैसी कंपनियों की सूची में भी ASAL के ग्राहक शामिल हैं।